फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौल न शुरू कराई तो केंद्र प्रभारी के खिलाफ एफआईआर की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी रमेश श्रीवास्तव ने निरीक्षण के दौरान असोथर के यूपीएसएस क्रय केंद्र में खरीद बंद मिली। इस पर केंद्र प्रभारी को फटकार लगाई और दो दिन में गेहूं की तौल शुरू कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने किसानों के गेहूं की खरीद न हुई तो रिपोर्ट कराने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

असोथर कस्बा में हाटशाखा व यूपीएसएस के खरीद केंद्र हैं। यूपीएसएस क्रय केंद्र में गेहूं के ढेर से परिसर भरा रहा, लेकिन तौल बंद रही। इस पर जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी का पारा हाई हो गया। उन्होंने केंद्र प्रभारी शिवबहादुर सरोज को चेतावनी दी कि दो दिन में तौल नहीं शुरू होती है, तो एफआईआर कराई जाएगी। फिर हाटशाखा क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। यहां पर किसानों ने कहा कि बड़े किसानों के गेहूं के ढेर तौले जाते हैं, छोटे किसानों का नंबर ही नहीं आता है। जबकि सप्ताह में दो दिन छोटे किसानों के गेहूं की तौल कराने का आदेश है। इस पर डिप्टी आरएमओ रमेश श्रीवास्तव ने केंद्र प्रभारी वंदना सिंह को निर्देश दिया कि छोटे किसानों के गेहूं की तौल कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें