फतेहपुर। हथगाम पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में वांछित अंकेश यादव को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी थाने के महरूपुर गांव का निवासी है। उसके पास से थार कार, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 1620 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने थार कार को सीज कर दिया है। आरोपी अपने साथियों के साथ ओडिशा से गांजा लाकर तस्करी करता था।
प्रभारी निरीक्षक अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि पूछताछ में अंकेश ने स्वीकार किया कि वह साथियों के साथ ओडिशा से गांजा लाकर फतेहपुर और आसपास के क्षेत्रों में बेचता था। तस्करी के दौरान आरोपी अलग-अलग वाहनों से चलते थे और मोबाइल फोन के जरिये संपर्क कर रास्ते की स्थिति की जानकारी लेते थे।
इस मामले में आरोपी के तीन साथियों को 18 अक्तूबर को 19 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया था। उनकी कार से ओडिशा नंबर की फर्जी एचएसआरपी नंबर प्लेट भी मिली थी।
पुलिस ने पहले कानपुर के विधनू थाना क्षेत्र के चरिया पतारा निवासी अनिरुद्ध यादव उर्फ पंकज, बांदा जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र के लोमर निवासी अनुभव तिवारी और असोथर थाना क्षेत्र के बेसड़ी निवासी अनूप कुमार द्विवेदी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।