त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। माह तक बीएलओ घर-घर पुनरीक्षण करेंगे। एसडीएम ने बताया कि चारों ब्लॉकों की 263 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण 475 बीएलओ करेंगे।
ऐरायां और धाता ब्लॉक के सभी बीएलओ का प्रशिक्षण 10 जून और हथगाम व विजयीपुर ब्लॉक के बीएलओ का प्रशिक्षण तहसील परिसर में होगा।
उन्हाेंने बताया कि पुनरीक्षण की सामग्री आ गई है। इसी दिन सभी बीएलओ को पुनरीक्षण किट वितरित कर दिए जाएंगे। सामग्री प्राप्त करने के तत्काल बीएलओ कामों में डट जाएंगे।
उन्हाेंने बताया कि एक जनवरी 2015 को जिन लोगाें की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो गई है। उनको मतदाता बनाया जाएगा। परिवर्धन, संशोधन और विलोपन एक साथ किया जाएगा।