फोटो-01-फीता काटकर वालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते अतिथि। संवाद
अमौली। खेल मैदान बिजौली में रविवार को वॉलीबॉल कोर्ट का शुभारंभ हुआ। निवर्तमान पुलिस उपाधीक्षक शिव स्वरूप, पूर्व प्रधान व इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य लौबीर और पूर्व मुख्य अभियंता रेलवे सियाराम सचान ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
उपाधीक्षक ने बच्चों को प्रशिक्षण देकर तैयार करने की जिम्मेदारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने की जरूरत है। जयदेवी राजाराम चैरिटी फाउंडेशन की निदेशक मिथलेश सचान ने बच्चों को खेलने के लिए दो सेट बाल, नेट व लोहे के पाइप प्रदान किए। मुख्य अभियंता ने आश्वासन दिया कि बाल और नेट खराब होने पर समय से उपलब्ध कराए जाएंगे। इस मौके पर गांव के खिलाड़ी बच्चे मौजूद रहे।
फोटो-01-फीता काटकर वालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते अतिथि। संवाद