फतेहपुर। नगर पालिका क्षेत्र के कबराहार मोहल्ले में अनुसूचित जाति के लोगों के कब्रिस्तान पर कब्जा किए जाने का समाज के लोगों ने विरोध किया है। कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन दिया गया। जमीन पर कब्जा करने वाले पर कार्रवाई करने की मांग की गई।
विज्ञापन
जिला बौद्ध परिषद के अध्यक्ष हेमंत कुमार, राममिलन, रमेश, महेश, रामसजीवन, रामसेवक की अगुवाई में लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इन लोगों ने कहा कि खेलदार मोहल्ले के लोगों ने 28 अगस्त 2013 को कब्जे का प्रयास किया था। 28 जनवरी 2014 और अब 10 जून की सुबह भी कब्रिस्तान पर कब्जे का प्रयास किया गया। आरोपी लोग फिर से ट्रैक्टर से कब्रिस्तान की जमीन को जोतकर कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। अपर एसडीएम प्रियंका ने कहा कि मामले की जांच करवाई जाएगी।