फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन बिक्री व चुनाव स्थल की घोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
19 से शुरू होगी नामांकन पत्रों की बिक्री
विज्ञापन

क्रासर
जिला पंचायत कार्यालय में होगी बिक्री, 26 जून की दोपहर एक बजे तक खरीदे जा सकेंगे
26 जून को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक होगा नामांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की तिथि घोषित होते ही प्रशासन ने भी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। डीएम अपूर्वा दुबे ने नामांकन पत्रों की बिक्री, नामांकन व चुनाव प्रक्रिया के लिए स्थल की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री जिला पंचायत कार्यालय से होगी। 19 जून से 26 जून की दोपहर एक बजे तक नामांकन पत्र मिलेंगे। 26 जून की सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। उसी दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी। 29 जून को नामांकन पत्र वापस किए जा सकेंगे। नामांकन और मतदान की प्रक्रिया जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में होगी। मतदान के लिए कुल चार घंटे का समय होगा। तीन जुलाई की सुबह 11 से तीन बजे के बीच मतदान होगा और तुरंत बाद गिनती होगी। परिणाम भी इसी दिन घोषित किए जाएंगे। डीएम ने बताया कि निर्वाचन के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश के दिवसों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे। निर्धारित समय सारणी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

.........
नामांकन पत्र का मूल्य
- आरक्षित श्रेणी के लिए - 350 रुपये
- सामान्य श्रेणी के लिए- 1500 रुपये जमानत राशि
- आरक्षित श्रेणी के लिए- 5000 रुपये
- सामान्य श्रेणी के लिए- 10000 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें