फतेहपुर। मतदाता सूची में नाम जोड़ने और त्रुटि सुधार के लिए रविवार को बूथों पर कैंप लगाया जाएगा। पात्र नागरिक जिले के सभी मतदान केंद्रों पर अपना नाम जुड़वा सकते हैं या गलतियां सुधार सकते हैं।
विज्ञापन
प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल अधिकारी सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक मौजूद रहेंगे। बीएलओ के पास छह जनवरी को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची उपलब्ध होगी। साथ ही फाॅर्म-6, 6ए, 7 और 8 भी पर्याप्त संख्या में मौजूद रहेंगे। मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी केंद्रों पर हेल्प डेस्क भी बनाई गई है। एडीएम डॉ अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि इस कैंप का अधिक से अधिक लोग लाभ उठा सकते हैं।