फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वकर्मा जयंती की धूम, रोशनी से नहाया फैक्ट्री एरिया

Thu, 17 Sep 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र में धूम- धाम से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। जगह- जगह भजन, कीर्तनों, पूजा, अर्चना के आयोजन किए गए। कारखानों में भी मशीनों की पूजा करके प्रसाद वितरण करने का सिलसिला चलता रहा। कारखानों में भी देर रात तक भजन कीर्तन के कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

गुरुवार को नगर के प्राचीन पक्के तालाब हनुमान मंदिर में विश्वकर्मा जी की पूजा करने के बाद कीर्तन का आयोजन किया गया। उमराव कृ षि यंत्र उद्योग में बीडी उमराव, न्यू उमराव कारखाने में अनिल उमराव, बजाज कृषि यंत्र उद्योग में बिल्लू बजाज ने मशीनों की पूजा कर प्रसाद वितरण किया। चौडगरा संवाददाता के अनुसार विश्वकर्मा समाज की तहसील इकाई के तत्वावधान में अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय पर जवाबी कीर्तन का आयोजन किया गया है। कानपुर की प्रीती शुक्ला एंड पार्टी व विमल नादान एंड पार्टी फतेहपुर के बीच कलाकारों की जवाबी कीर्तन का लोगोें ने लुत्फ उठाया। कार्यक्रम की व्यवस्था संभालने वालों में श्रीराम विश्वकर्मा, दीन दयाल, चंदनलाल, ननकऊ, रामगोपाल, जीतू, उमेश आदि कमेटी के क ार्यकर्ता शामिल रहे। फैक्ट्री एरिया के कृष्णा इंडस्ट्रीज में विनोद अग्रवाल, लक्ष्मी काटन गोधरौली मेें दीपक श्रीवास्तव, पैनम पाइप में मनोज, मधुचंद्रा में राकेश अग्रवाल, रेकान में योगेश कुमार, आशियाना के मालिक पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी, डाक्टर दुग्ध डेयरी में गोविंद प्रजापति, क्लासिक रोल ट्यूब में शेखर सिंह ने मशीनों की पूजा अर्चना कर प्रसाद का वितरण कराया। मुरादीपुर में आदि शिल्प प्रर्वतक भगवान विश्वकर्मा पूजन समारोह का विशाल कार्यक्रम अखिल भारतीय विश्वकर्मा समाज के प्रदेश सचिव विनोद विश्वकर्मा ने आयोजित किया। इसमें कानपुर की संध्या शर्मा एंड पार्टी के कलाकारों ने रात्रि जागरण कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। उधर, नगर के गांधी चौराहे में स्थित बाबाकुटी पर भाजयुमो के संयोजक मधुराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में विश्वकर्मा जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने पहले विश्वकर्मा जी के चित्र में माल्यार्पण कर उनकी पूजा अर्चना किया। इसके बाद महा आरती में शामिल हुए और भोग लगाकर प्रसाद वितरण कराया। इस मौके पर मधुराज, अंकित मिश्रा, कल्लू शुक्ला, रोहित कश्यप, उपेंद्र अवस्थी, विकास विश्वकर्मा, शशांक ओमर आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें