फतेहपुर। जिले में सोमवार को सहायक आयुक्त खाद्य बीएस कुशवाहा के नेतृत्व में टीम ने खाद्य सामग्रियों के छह नमूने भरे। सभी नमूने परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। टीम ने खागा स्थित करन उर्फ रामसमुझ की सिरका निर्माण इकाई से सिरका और अपमिश्रक एसिड का नमूना लिया।
यह सिरका एसिड, पानी और गुड़ के मिश्रण से तैयार हो रहा था। टीम ने 70 लीटर नकली सिरका और तीन लीटर एसिड सील किया। कृष्णा स्वीट हाउस खागा से खोया का एक नमूना लिया गया। हरिओम किराना खागा से सॉस का एक नमूना भरा गया।
सुभाष एजेंसी खागा से टोमैटो केचप का एक नमूना भी लिया गया। बिलिकिंट कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड फतेहपुर से रेड चिली सॉस का एक नमूना भरा गया। जांच टीम में अनुराधा कुशवाहा, धीरज कुमार दीक्षित, सिद्धार्थ कुमार, दिनेश चंद्र और देवेश कुमार मिश्रा शामिल थे।