फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में गूंजेगी सीआईएसएफ के बूटों की ठकठक

Tue, 03 Jan 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर पहुंचा फोर्स - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
 शांतिपूर्वक तरीके से मतदान कराने की तैयारी में सीआईएसएफ बटालियन मंगलवार को जिले में आ गई। मतदाताओं को भयमुक्त करना ही सुरक्षा बल की प्राथमिकता होगी। शहर की संवेदनशील गलियों से लेकर गांवों में कंपनी मार्च कर अराजकतत्वों के मंसूबे ध्वस्त करने होंगे।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर नंदन कानन एक्सप्रेस से मंगलवार शाम सुरक्षा बल के जवान पहुंचे। सीआईएसएफ (सेंट्रल इंड्रस्ट्रीयल सिक्योरिटी फोर्स)/कें द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों को स्टेशन पर ही पहले सतर्कता बरतने संबंधी निर्देश दिए गए। जवानों को लेने शहर कोतवाल महेश पांडेय पहुंचे। कोतवाल ने उनके ठहरने का विज्ञान भवन में इंतजाम किया। वहां रहने के साथ खाने पीने के इंतजाम किए गए। एक कंपनी सुरक्षा बल सभी थाना क्षेत्रों में मार्च करेगा। बूथों की भी सुरक्षा की जांच करेगा।
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि शहर में आज से मार्च की शुरुआत की जानी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें