फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बकरी चोरी कर भाग रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
खखरेरू। थाना क्षेत्र के गुरगौला जयरामपुर गांव में शुक्रवार दोपहर बकरी चोरी कर बाइक से भाग रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने चोरी की गई बकरी और बाइक समेत दोनों युवकों को पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने पीड़ित लाल कुंवर की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी लाल कुंवर ने बताया कि दो युवक स्प्लेंडर बाइक से एक बकरी चुराकर भागने लगे। उनके शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवकों को बाइक समेत दबोच लिया। पूछताछ में बाइक चालक ने अपना नाम राजराम निर्मल और पीछे बैठे युवक ने बृजेश कुमार बताया। दोनों खागा कोतवाली क्षेत्र के बहलोलपुर ऐलाई गांव के निवासी हैं। थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें