फतेहपुर। हसऊपुर गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर तालाब की जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि गाटा संख्या 302 और 1024 पर स्थित तालाब वर्षों से पानी भराव का प्रमुख स्थल रहा है। इससे क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था प्रभावित होती है।
ग्रामीणों के मुताबिक गांव के ही एक व्यक्ति ने तालाब की जमीन के हिस्से पर अवैध रूप से कब्जा कर पुराई कराना शुरू कर दी है। शिकायत है कि पुराने कागजों में लिखापढ़ी दिखाकर वह गलत तरीके से भूमि का अधिकार साबित करने का प्रयास कर रहा है।
प्रधान गुलाब सिंह के साथ ही ग्रामीण कल्पना देवी, अंजू देवी ने आरोप लगाया कि राजस्व कर्मियों की ओर से तालाब की नापजोख सही तरीके से नहीं की गई। इससे उनकी बात दबा दी गई। ग्रामवासियों ने एसडीएम से मांग की है कि निष्पक्ष टीम गठित कर दोबारा मौके पर नाप कराई जाए और कब्जे को तत्काल हटवाया जाए।