फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: तालाब में उतराता मिला ग्रामीण का शव, डूबने की आशंका

विज्ञापन
फाइल फोटो-15-झुर्री रैदास। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
धाता (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव में शुक्रवार सुबह गांव से करीब 200 मीटर दूर तालाब में एक ग्रामीण का शव उतराता मिला। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया। ग्रामीण की पहचान गोकुलपुर निवासी झुर्री रैदास के रूप में हुई।
विज्ञापन

भतीजे बरमदीन ने बताया कि झुर्री की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी और उन्हें कम दिखाई देता था। वह बृहस्पतिवार शाम शौच के लिए घर से निकले थे। देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजन ने तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला।
आशंका है कि पैर फिसलने से वह तालाब में डूब गए। उनकी पत्नी दोनों बेटों राज कुमार और नीरज के साथ चित्रकूट के बाऊपुर गांव में रहती हैं। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया डूबने से मौत की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें