फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सेक्रेटरी के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Wed, 28 Dec 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सदर एसडीएम से ग्राम पंचायत अधिकारी की शिकायत करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 भिटौरा विकास खंड क्षेत्र के जगतपुर आदिल के ग्रामीणों ने प्रधान संतोष कुमार की अगुवाई में ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में एसडीएम सदर को ज्ञापन देकर समस्या के निराकरण की मांग उठाई।
विज्ञापन


प्रधान संतोष कुमार ने बताया कि पंचायत सेक्रेटरी श्रीराम गुप्ता की कार्यशैली विकास विरोधी है। उनकी रुचि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में नहीं है। कुछ कहने पर अभद्रता करते हैं। ग्राम पंचायत अधिकारी से ग्रामीण त्रस्त हैं। पंचायत के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ज्ञापन में ग्राम पंचायत अधिकारी का स्थानांतरण करने की मांग की गई है।

इस मौके पर अवधेश, मनोज, शिवकरन, रहिमाल, रामभवन, अतुल कुमार, सुखरानी, सीमा, संगीता, राजकुमारी, ललिता देवी, सुरेखा मौजूद थे। उधर, ग्राम पंचायत अधिकारी श्रीराम गुप्ता का कहना है कि प्रधान अपात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए दबाव बनाते हैं। दबाव न मानने पर फर्जी शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें