फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नाबालिग छात्रा को ब्लैकमेल कर वीडियो किया वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकत, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि पुलिस से शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

आरोप है कि गांव के एक युवक ने कक्षा नौ की छात्रा को बहाने से बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकत की और आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाने और शादी का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर पीड़िता और उसके परिवार को बदनाम करने की धमकी दी गई।
महिला का आरोप है कि बाद में आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे परिवार मानसिक तनाव में है। शिकायत में एक अन्य युवक पर भी आरोपी का साथ देने और पहले से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

महिला ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आरोपों की जांच कर तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें