फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो आरोपियों को सदर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस और स्कूटी बरामद की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के खलील नगर निवासी शाहिद अली के मकान के बाहर तीन जुलाई को स्कूटी सवार युवकों ने फायरिंग की थी। वारदात के दौरान दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शाहिद अली के मकान में अर्सलान किराये पर रहता है।
अर्सलान ने राहिल हसन व उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी और पुलिस की कार्रवाई को समाचार पत्र और सोशल मीडिया पर वायरल करता था। इस पर अर्सलान व उसके साथियों में भय पैदा करने के लिए फायरिंग की गई। अजीम स्कूटी चला रहा था। पीछे बैठे राहिल हसन ने तमंचे से फायर किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के उत्तरी खेलदार मोहल्ला निवासी राहिल हसन व मोहम्मद अजीम को गिरफ्तार किया है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें