फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पशु डॉक्टरों ने की अवशेषों की जांच, सीओ ने जुटाई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हसवा। थरियांव थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव के मजरे खोजे का पुरवा में रविवार रात गोवंशों के अवशेष मिलने पर सीओ वीर सिंह सोमवार को हसवा चौकी पहुंचे और जानकारी ली। सीओ ने आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पशु चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजकुमार की टीम ने गोवंशों के अवशेषों का परीक्षण किया।
विज्ञापन

टीम के बताया कि प्रथम दृष्टया अवशेष गोवंशों के हैं। आगे की जांच के लिए कुछ अवशेषों को सुरक्षित कर फॉरेंसिक लैब जांच को भेजा है। इससे यह स्पष्ट हो सके कि अवशेष कितने दिन पुराने हैं।
प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के गांवों के संदिग्धों और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और गोवंश तस्करी व गोकशी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाने को कहा है।
विज्ञापन


थरियांव पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संगठन ने दो दिन का समय दिया है। दो दिन में पुलिस ठोस कार्रवाई नहीं करती तो आगे की रणनीति तय की जाएगी।
राहुल अग्निहोत्री, जिला संयोजक बजरंग दल।

चिकित्सकों की टीम के साथ जाकर परीक्षण कराया गया है। संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए गए हैं। फॉरेंसिक जांच के बाद सारे हालात साफ हो जाएंगे।
विज्ञापन

वीर सिंह, सीओ थरियांव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें