फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म में तीन युवकों को पुलिस ने उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव। थाना क्षेत्र के एक गांव की बुजुर्ग महिला से शनिवार रात दुष्कर्म करने वाले नकाबपोश युवक की पुलिस तलाश में जुटी है। महिला के बताए हुलिये के अनुसार पुलिस नकाबपोश की तलाश कर रही है। पुलिस ने गांव से तीन युवकों को उठाया है। पुलिस की नजर में गांव के नशेड़ी और अराजक तत्व हैं।
विज्ञापन

एक गांव की रहने वाली 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला घर में अकेली रहती है। बुजुर्ग महिला शनिवार रात करीब नौ बजे शौच के लिए गांव से बाहर 500 मीटर दूर जंगल की ओर पुलिया के पास गई थी।
पुलिस के पास ही महिला को एक नकाबपोश युवक ने दबोचकर दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म से महिला बेहोश हो गई थी। करीब दो घंटे बाद बेसुध और लहूलुहान हालत में महिला घर पहुंची थी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जांच की थी। पुलिस सोमवार को भी गांव में जांच को पहुंची।
विज्ञापन

गांव में रात को आने-जाने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस ने तीन युवकों को पूछताछ के लिए उठाया है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। कुछ युवकों को उठाकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें