फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पनीर और दूध से भी महंगी हुई सब्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
औंग। बाढ़ का असर सब्जियों के दामों पर दिखाई देने लगा है। धनिया और दाम टमाटर चढ़ गए हैं। प्याज की कीमतों ने आंसू निकालने को मजबूर कर दिया है। औंग में बुधवार और शनिवार साप्ताहिक बाजार लगती है। पिछले बुधवार को आधे दामों में सब्जी, मिर्च, मसाले की कीमतें रही। सात दिन बाद बुधवार को दोगुनी कीमत सुनकर ग्राहक आवक रह गए। खरीदारी के लिए पैसे कम पड़ गए। 280 रुपये किलो पनीर बिक रही है, जबकि धनिया का भाव 300 पार कर गया है। इसी तरह टमाटर 80 रुपये किलो पहुंच गया है, जबकि शुद्ध दूध 60 रुपये किलो बिक रहा है।
विज्ञापन

बाजार के भाव पर एक नजर:-

सब्जी-बीता बुधवार- बुधवार
टमाटर 40-80
प्याज- 30-60
धनियां-150- 300
अदरक-100200
मिर्च हरी-20-40
लौकी-1020
कद्दू-2040
परवल-4080
कुंदरू2040
बैंगन-2040
भिंडी-2040
लोबिया-2040
लहसुन-150-300
गोभी2050
खीरा20-40
मूली2040
तरोई2040
.....स्पीकअप..

गोधरौली निवासी कमलेश पासवान ने बताया कि पिछले बुधवार के हिसाब से 300 रुपये लेकर सब्जी खरीदने पहुंचे थे, लेकिन आधी सब्जी ही लेकर घर जाना पड़ रहा है। मिर्च, मसाला, सब्जी बाढ़ के कारण महंगे हो गए हैं।
.......

किसान हरमोहन दुबे ने बताया कि महंगाई ने थाली का स्वाद बिगाड़ दिया है। बाढ़ से कटरी की सब्जी की आमद बंद हो गई है। इसका असर साफ तौर पर बुधवार की बाजार पर देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

......................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें