फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शोहदे की पिटाई से क्षुब्ध किशोरी ने जहर खाया

विज्ञापन
विज्ञापन
धाता। थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी ने शोहदे की पिटाई से क्षुब्ध होकर जहर खा लिया। परिजनों ने उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया। इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार आया है। पुलिस ने किशोरी के परिजनों से पूछताछ की है।
विज्ञापन


एक गांव की रहने वाली किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री घर से सुबह किराने की दुकान पर पूजा का सामान लेने जा रही थी। रास्ते में एक गांव का अरविंद पुत्री को रोककर छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर पीटने लगा। घटना के बाद से पुत्री तनाव में थी। तनाव के चलते पुत्री ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ती देखकर परिजनों ने उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया। पिता ने बताया कि पहले भी पुत्री के साथ युवक छेड़खानी कर चुका है। ग्रामीणों के सामने समझौते पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। पिता ने 112 नंबर पर घटना की सूचना दी। पुलिस जांच को पहुंची। परिजन शाम को तहरीर लेकर थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष आलोक पांडेय ने बताया कि आरोपी अरविंद की तलाश की जा रही है। तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

-
कोरवा गांव से युवक का शव मिला



जोनिहा। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कोरवां गांव में एक युवक का शव मिला। युवक की उम्र 35 से 40 साल के आसपास है। वह काले रंग का कुर्ता पहने था। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें