फतेहपुर में कर अधिवक्ता संस्थान की वर्चुअल बैठक संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता संजीव अग्रवाल एडवोकेट ने की। बैठक में जीएसटी विसंगतियों के मुद्दे छाए रहे।
संस्थान के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने कहा जुलाई 2017 से जनवरी 2020 तक छूटे हुए थ्री बी के लिए लेट फीस की माफी के संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया गया है। खरीद बिक्री होने पर ही प्रतिमाह पांच सौ रूपये लेटफीस ही लेने का प्रावधान नोटिफिकेशन में है। उन्होंने इसी प्रकार के प्रावधान को वार्षिक विवरणी नौ के लिए भी होना चाहिए।
संस्थान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिवाकर गुप्ता ने कहा कि इनकम टैक्स आडिट की तिथि 31 अक्तूबर कर दी गई है। जबकि जीएसटी समाधान के लिए वार्षिक विवरणी दाखिल की तिथि 31 अगस्त है। महामंत्री माया पांडेय ने कहा कि जीएसटी के सभी रिटर्न के लिए रिवाइज का विकल्प नहीं है, जो कि व्यापारी हित में रिवाइज का विकल्प होना चाहिए।
इस बैठक में सुधाकर अवस्थी, सूरज प्रसाद गुप्त, लक्ष्मी गुप्ता, अभय अवस्थी, प्रवीण अवस्थी, मनीष मिश्र, दिवाकर गुप्त, गौरव तिवारी, सौरभ साहू उपस्थित रहे।