फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: क्विज प्रतियोगिता में उत्कर्ष और विज्ञान प्रदर्शनी में अंशिता अव्वल

विज्ञापन
फोटो-17-प्रमाण पत्र व शील्ड के साथ मौजूद छात्र। स्रोत स्वयं - फोटो : 1
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान प्रदर्शनी और क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिला समन्वयक प्रशिक्षण अशोक त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में हसवा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय घूरी बुजुर्ग के उत्कर्ष द्विवेदी प्रथम रहे। विज्ञान प्रदर्शनी में खजुहा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय दौलतियापुर की अंशिता यादव अव्वल रहीं। विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी और क्विज प्रतियोगिता में प्रत्येक ब्लॉक से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सात-सात बच्चों को शामिल किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान अंशिता यादव, द्वितीय सूर्यप्रताप उच्च प्राथमिक विद्यालय मिरायी देवमई, तृतीय मोहम्मद शाहबान उच्च प्राथमिक विद्यालय टेनी, विजयीपुर, चतुर्थ धनराज गुप्त उच्च प्राथमिक विद्यालय टेनी और पांचवां नैंसी देवी कंपोजिट विद्यालय विरधौलपुर धाता को मिला। शीर्ष पांच छात्रों को टैबलेट, शील्ड, प्रमाण पत्र और यात्रा भत्ता दिया गया। अन्य चयनित छात्रों को विज्ञान किट, प्रमाण पत्र और यात्रा भत्ता प्रदान किया गया।
क्विज प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान मलवां के उच्च प्राथमिक विद्यालय ममरेजपुर के आलोक कुमार और तृतीय स्थान असोथर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय घाटमपुर के सुमित कुमार ने हासिल किया। विजेताओं को शील्ड, स्कूल बैग, विज्ञान पुस्तक, प्रमाण पत्र और यात्रा भत्ता प्रदान किया गया।
विज्ञापन

डीसी प्रशिक्षण ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को एक्सपोजर विजिट के लिए बंगलूरू भेजा जाएगा। राज्य संसाधन समूह सदस्य जय चंद्र पांडेय ने पुरस्कार वितरण के दौरान छात्रों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान जिला स्तरीय पर्यवेक्षक दल में जीजीआईसी की प्रवक्ता डॉ. अमृता, जीआईसी के प्रवक्ता विजय विक्रम और डायट के प्रवक्ता अतुल कुमार मौजूद रहे।

फोटो-17-प्रमाण पत्र व शील्ड के साथ मौजूद छात्र। स्रोत स्वयं- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें