26वीं सीनियर राष्ट्रीय टेनिस बाल क्रिकेट
प्रतियोगिता के आयोजन में देशभर की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता
में कौन किसको धूल चटाएगा यह तो समय बताएगा लेकिन खिलाडिय़ों में गजब का
उत्साह देखने को मिल रहा है। सोमवार को यूपी टीम के खिलाड़ी जिले में आ गए।
उत्तर प्रदेश टीम के खिलाड़ी जब फतेहपुर पहुंचे तो आयोजन समिति के
अध्यक्ष विकास त्रिवेदी और सचिव रविकांत मिश्र ने फूलमालाओं से स्वागत
किया।
23 से 26 दिसंबर तक होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन
खिलाड़ी पूरे दमखम के साथ प्रदर्शन करेंगे।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में यूपी
टीम पुरुष कप्तान अमन इलाहाबाद, गौरव गोरखपुर, अभिषेक सिंह बनारस, शशिकांत
मिश्र फतेहपुर, शुभम पांडेय इलाहाबाद मंडल तथा महिला वर्ग में कप्तान
प्रीती सिंह गोरखपुर मंडल, अंकिता बनारस मंडल, आस्था मिश्रा कुशीनगर, मनीषा
शर्मा अलीगढ़, अनामिका पांडेय क्रिकेट का अभ्यास करते नजर आए।
रविकांत
मिश्र ने बताया कि खिलाड़ियों के ठहरने और भोजन आदि की व्यवस्था होटलों में
की गई है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता को लेकर जिलाधिकारी राजीव रौतेला मंगलवार
को ट्राफी का अनावरण करेंगे।