फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में कोई कमी न हो

Tue, 22 Dec 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पहली बार 23 से 26 दिसंबर तक 26वीं सीनियर टेनिस बॉल क्रिकेट की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता होने जा रही है। सोमवार शाम सदर विधायक विक्रम सिंह व लक्ष्मण अवार्डी रविकांत मिश्र स्टेडियम में चल रही तैैयारी का जायजा लेने पहुंचे। कुछ कामों में धीमी गति देख उन्होंने नाराजगी जताई और कहा कि राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए क्रीडाधिकारी एस के लहरी को व्यवस्था दुरुस्त रखने की हिदायत भी दी गई।
विज्ञापन


जिले में होने वाली 26वीं सीनियर राष्ट्रीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में देश भर से खिलाड़ी हिस्सा लेने आ रहे हैं। आयोजन को लेकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में काम शुरू हो गया है।

सदर विधायक ने स्टेडियम में मैदान देखा और पिच की गुणवत्ता परखी। उन्होंने कहा कि साफ सफाई, पेयजल, प्रकाश और खेल किट आदि की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन


आयोजन सचिव अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं लक्ष्मण अवार्डी रविकांत मिश्र ने बताया कि आयोजन को लेकर प्रशासन स्तर पर सभी का सहयोग मिल रहा है।

खिलाड़ियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। निरीक्षण के दौरान एशियन सेक्रेटरी मोंटी लारी, जन्मेजय सिंह, मनोज मिश्र, अभिषेक शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें