फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी संख्या में नदारद रहे कापी जांचने वाले

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का सही मायने में मंगलवार से काम चालू हुआ। पहले दिन की तरह कापी जांचने वालों की अच्छी खासी संख्या नदारद रही। दोपहर में मूल्यांकन केंद्रों में अफरातफरी जैसा माहौल भी दिखाई दिया।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कालेज मेें 5553 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। यहां पर 224 के सापेक्ष 64 परीक्षक गायब रहे। हालांकि सारे 26 डीएचई मौजूद रहे। राजकीय बालिका इंटर कालेज में 4273 कापियां जांची गईं। यहां 247 के सापेक्ष 105 परीक्षक गायब रहे। जबकि सभी 26 डीएचई मौजूद रहे। मुस्लिम इंटर कालेज में 4843 कापियां जांची गईं।
यहां 26 डीएचई के सापेक्ष 25 उपस्थित रहे। जबकि 254 परीक्षक के सापेक्ष 137 मूल्यांकन करते नजर आए। इसी प्रकार सदानंद इंटर कालेज रेल बाजार में 6948 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। यहां पर 32 डीएचई तैनात है। जिनमें से सात गायब रहे। वही 387 में से 236 अनुपस्थित रहे। नागा निरंकानी इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र में 2806 कापियां जांची गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां 29 के सापेक्ष 26 डीएचई ही मौजूद रहे। इसी तरह 290 परीक्षक में से 117 मूल्याकंन करने नहीं आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें