फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मोबाइल छीनकर भागे बाइकर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर में मोबाइल छीनने वाले सक्रिय गैंग आए दिन घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। शहर के सिविल लाइन रानी कालोनी निवासी अभितेश कुमार शुक्ला सोमवार शाम मंदिर से घर साइकिल से जा रहे थे। किसी का फोन आने पर रुके। वह पैदल साइकिल लेकर जाने लगे और मोबाइल पर बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पल्सर सवार मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन

उधर शहर के कलक्टरगंज निवासी सर्वेश कुमार किसी काम से पैदल हरिहरगंज जा रहा था। फोन आने पर बातचीत करने लगे। बाइक सवार झपट्टा मारकर मोबाइल छीन कर भाग निकले। उसके शोर मचाने पर बाइक सवारों को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। आरोपी ललौली थाने के दतौली निवासी रवि प्रताप सिंह और आशीष कुमार निकले।
आरोपी रवि शादीपुर मोहल्ले में रिश्तेदार के घर में रहता है। एक पखवारे में करीब दस मोबाइल की छीनने की घटनाएं शादीपुर, पटेलनगर, पक्का तालाब, भिटौरा रोड, वर्मा चौराहा, पीएसी लाइन, गंगानगर में हो चुकी है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें