फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अटल चौराहे पर अटल बिहारी बाजपेयी प्रतिमा का अनावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अटल चौराहे (पहले वर्मा चौराहा) पर बुधवार देर शाम देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा स्थापित हो गई। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने प्रतिमा का अनावरण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ बाजपेयी ने की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रतिमा के अनावरण से चौराहे की अलग पहचान बन गई है। यह शहर का मुख्य चौराहा है।
यहां से गुजरने वाले हर व्यक्ति की नजर पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर पड़ेगी। प्रतिमा अनावरण के बाद भाजपाइयों ने दीपोत्सव मनाया। चारों तरफ बड़ी तादाद में दीपक जलाए गए।
विज्ञापन

इस मौके पर चेयरमैन नगर पालिका राजकुमार मौर्य, सभासद संजय, विनय तिवारी,सुनील कुमार गुप्ता,अतीश पासवान, आशुतोष सिंह कछवाह,पूजा देवी, सुनीता लोधी,रीना लोधी, अवशेष जायसवाल, नेहा पवन द्विवेदी के साथ भाजपाई मौजूद रहे।
जहानाबाद में भाजपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती काली मंदिर में पूजा अर्चना कर मनाई। कस्बा के मोहल्ला औरंगाबाद स्थित काली मंदिर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नितिन ओमर, रिपू ठाकुर, मुकुंद गोपाल, सिंपू शिवहरे, श्याम शुक्ला, दीपू ओमर, अरुण कुमार, राहुल तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें