फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बेमौसम बारिश से फसलें बर्बाद, किसानों को मिले मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बेमौसम बारिश और जलभराव के कारण जिले के किसानों की मूंगफली, धान, उड़द, मूंग और तिल की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। बुंदेलखंड राष्ट्र समिति ने जिला प्रशासन से किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय बुंदेलखंडी ने कहा कि फसलें गिर जाने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से गांव-गांव सर्वे कराकर नुकसान का सही आकलन करने और सीधे किसानों के खातों में राहत राशि भेजने का आग्रह किया। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि मुआवजा तुरंत नहीं दिया गया तो संगठन किसानों के साथ आंदोलन करने को मजबूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें