फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: माइनर पटरी पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत पधारा माइनर की पटरी पर करीब 50 वर्षीय व्यक्ति का शव शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने पड़ा देखा। ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि व्यक्ति ने सफेद लाइनिंग शर्ट, अंदर हाफ नीली टी-शर्ट, काला पैंट और जूते पहन रखे थे। चेहरे पर चोट के निशान हैं। यह निशान गिरने से लगने जैसे प्रतीत हो रहे हैं। शव की पहचान के लिए फोटो प्रधानों को भेजी गई है। साथ ही आसपास के थानों से लापता लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

वहीं चेहरे पर चोट के निशान देखकर ग्रामीण हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि पहचान के लिए तीन दिन तक इंतजार किया जाएगा। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें