फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अनफिट स्कूल वैन खंती में पलटी, 10 बच्चे घायल

विज्ञापन
फोटो-38-हादसे के बाद मौके पर मौजूद बच्चे। संवाद
विज्ञापन
बकेवर। थाना क्षेत्र के भैंसौली स्थित एक निजी स्कूल के करीब 10 बच्चों को लेकर जा रही अनफिट वैन शुक्रवार सुबह अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। हादसे के बाद चालक वैन छोड़कर भाग गया। आसपास के लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में सभी बच्चे घायल हुए हैं। परिजन उन्हें इलाज के लिए ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

भैंसौली गांव में एयससीएस शिक्षा सदन स्कूल की वैन का चालक कोसा, रूसी और द्वंदपुर गांव से बच्चों को लेकर करचलपुर की ओर अन्य बच्चों को लेने जा रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि कोसा मोड़ पर सामने से आ रहे वाहन को पास देने के दौरान वैन अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई और चालक मौके से भाग निकला।
वैन के भीतर बच्चे एक-दूसरे से टकराकर घायल हो गए। बच्चों के सिर, हाथ और पैर में चोटें आईं। खेतों में काम कर रहे किसानों ने बच्चों को बाहर निकालकर भैंसौली स्थित एक क्लीनिक पहुंचाया। परिजन ने स्कूल संचालक से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उनका मोबाइल बंद मिला। बाद में परिजन स्कूल पहुंचे तो वह भी बंद मिला। घटना का वीडियो ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

स्कूली वाहनों की जांच को लेकर जिले में एआरटीओ, पुलिस और शिक्षा विभाग अभियान चला रहे हैं। इसके बावजूद कई स्कूल संचालक मानकों की अनदेखी कर रहे हैं। थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि मुसाफा चौकी प्रभारी रजनीश पांडेय को मौके पर भेजा गया था। तब तक बच्चे वहां से जा चुके थे। वैन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-38-हादसे के बाद मौके पर मौजूद बच्चे। संवाद

फोटो-38-हादसे के बाद मौके पर मौजूद बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें