फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रैक्टर ने बालक को कु चला, मौत

Mon, 30 Mar 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर थाना क्षेत्र में साइकिल सवार किशोर को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रविवार शाम को टक्कर मारने के बाद कुचल दिया। हादसे में बालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


कौशांबी जिले सैनी कोतवाली क्षेत्र के अटसराएं गांव निवासी परिक्रमादित्य अपने परिवार के साथ किशनपुर में जय हनुमान भट्ठे में मजदूरी करता है।

उसका 11 वर्षीय पुत्र रविशंकर साइकिल से कस्बे किसी काम से गया था। वह वापस भट्ठे आ रहा था। भट्ठे के पास ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बालक को टक्कर मार दी।

टक्कर से साइकिल सवार बालक उछलकर सड़क पर गिरा। तभी बेकाबू रफ्तार ट्रैक्टर ने बालक को कुचल दिया। हादसे में बालक की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत किया और शव को कब्जे में लिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें