फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बेकाबू कार चालक ने दोस्तों को कुचला, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। तेज रफ्तार कार चालक ने मंगलवार दोपहर करीब एक बजे बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। बाइक चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी हरदों से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

किशनपुर थाना क्षेत्र के विजयीपुर निवासी सूरजभान (33) अपने साथी रोहित के साथ बाइक से मंगलवार को खागा आए थे। वह दोपहर बाद करीब एक बजे बाइक से लौट रहे थे। हरदों राइस मिल के पास बाइक सवारों के सामने एक ई-रिक्शा आ गया। टक्कर बचाने के लिए सूरजभान ने बाइक रोक दी। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन के बाइक में टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवार उछलकर नीचे गिरे। दोनों को कुचलते हुए कार सवार भाग निकला। हादसे में सूरजभान की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं रोहित घायल हो गया। हादसे के बाद सूरजभान के चचेरे भाई चंद्रभान ने कोतवाली खागा में तहरीर दी। सूरजभान अपने पीछे पत्नी बसंती, तीन बेटियां सोनी, ननकी, छह महीने की छोटी बेटी, दो पुत्र सोनू व मोनू को छोड़कर गया है। कोतवाल हेमंत कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और गाड़ी का पता लगाया जा रहा है।

वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत
थरियांव। थाना क्षेत्र हाईवे पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भारतपुर के सामने सोमवार की रात करीब 10 बजे अधेड़ को किसी वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। घायल की जिला अस्पताल में इलाज दौरान मौत हो गई। शव की पहचान नहीं हो पाई है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें