फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: करंट लगने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। खागा कोतवाली के चितौली वार्ड नंबर पांच विवेकानंद नगर निवासी प्रकाश चंद्र (59) किसान थे। वह सोमवार की रात गांव के बाहर नलकूप सिंचाई को गए थे। वह मंगलवार की सुबह तक घर नहीं लौटे। उनकी पत्नी प्रेमा देवी खोजते हुए नलकूप पहुंची। पति का शव बिजली बोर्ड के पास पड़ा देखा। ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिजनों ने हादसे की खबर दी। छोटे भाई विजय सिंह ने बताया कि नलकूप का स्टार्टर चालू करते समय करंट की चपेट में आने से बड़े भाई की मौत हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे से पत्नी प्रेमा देवी व दो पुत्र दिग्विजय सिंह व राम विजय सिंह का हाल बेहाल हो गया। कोतवाल हेमंत कुमार मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें