फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका बोर्ड की बैठक में 13 करोड़ के विकास कार्यों पर लगी मुहर

Thu, 12 Mar 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सड़क, नाली, नाला, खड़ंजा, पुलिया निर्माण के लिए 10 करोड़,  हैंडपंपों, मार्ग प्रकाश के लिए पौने दो करोड़ रुपये मंजूर किए गए। अन्य नगरीय सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सभासदों की ओर से पेश कुल साढ़े तेरह करोड़ के प्रस्तावों पर मुहर लगी।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2015-16 में शहर में होने वाले विकास कार्यों का खाका तैयार किया गया। साथ ही जल्द से जल्द टेंडर कराकर काम शुरू कराने पर जोर दिया गया।

नए वित्तीय वर्ष में कमेटी गठन को लेकर सभासदों में नोकझोंक भी हुई, लेकिन बाद में हाईकोर्ट के निर्णय क ी बात पर मामला शांत हुआ।

बुधवार को नगर पालिका बोर्ड की बैठक चेयरमैन चंद्र प्रकाश लोधी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभासद वसीम खान राजू ने शहर में जल निकासी की समस्या को जोरदारी से उठाया।

साथ ही चौराहों के सुंदरीकरण के हिसाब किताब की जानकारी मांगी। इसके बाद पिछली बोर्ड की बैठक में चौराहों के साफ सफाई के लिए कर्मचारी तैनात किए जाने का प्रस्ताव रखा गया था, जिस पर कोई अमल न होने पर सभासद एवं विपक्ष दल के नेता विनय तिवारी ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी रश्मि भारती ने सफाई निरीक्षक आबिद अली को तत्काल कर्मचारी तैनात करने के निर्देश दिए। इसके बाद मासिक आय व्यय का लेखा प्रस्तुत किया गया।

इस दौरान सभासदों ने एकाउंटेंट से वित्तीय वर्ष में बोर्ड फंड से आय व्यय का ब्योरा मांगा। इस पर एक ाउंटेंट ने बोर्ड फंड से एक करोड़ 44 लाख बीस हजार 26 रुपये के आय होने की जानकारी दी लेकिन व्यय का विवरण नहीं दे पाए। बैठक में अलग अलग दस करोड़ के निर्माण कार्यों के प्रस्ताव पास किए गए।

इसके अलावा 93 लाख साठ हजार से हैंडपंप लगाने और 85 लाख से मिनी मास्ट लाइट लगाने का प्रस्ताव पास पास किया गया।

इसके अलावा डेढ़ करोड़ से शहर में पाइप लाइन विस्तार पर प्रस्ताव पास किए गए। इसके बाद सभासद विनय तिवारी ने नए वित्तीय वर्ष में अलग अलग कमेटी गठन का प्रस्ताव रखा, जिसमें सभासद आरिफ गुड्डा ने आपत्ति जताई।


इस पर चेयरमैन ने कहा कि हाईकोर्ट के निर्णय के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नगर पालिका बैठक हाल का नाम पूर्व सभासद स्व. लीला तिवारी के नाम से रखने का प्रस्ताव रखा गया, जो पास हो गया।

बैठक में सभासद हाजी मोहम्मद रजा ने कहा कि शहर में कराए जा रहे विकास कार्यों में पूरी तरह पारदर्शिता लाई जाए।

इस दौरान सभासद धीरज वाल्मीकि ने चेयरमैन को ज्ञापन सौंपकर पालिका के संविदा सफाई कर्मचारियों के वेतनमान शासनादेश के अनुसार बढ़ाए जाने की मांग की।

बैठक में सभासद राज बहादुर यादव, इंद्रसेन पटेल, मुन्ना लाल, जागेश्वर, सोमवती, शकुंतला, सुनील कुमार, राम सिंह, माया पटेल, लाल मोहम्मद, सरोज देवी, कमला देवी, मुत्तू लाल, मारूफ, यासमीन बेगम, शमा परवीन, ऐनुल आबदीन, मकबूल अहमद, गोपाल रस्तोगी रहे। वहीं बोर्ड की बैठक के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर वर्दीधारी तैनात रहे।
 
यह प्रस्ताव हुए पास ---
- सड़क, नाली, नाला, खड़ंजा, पुलिया निर्माण आदि के लिए 10 करोड़ रुपये स्वीकृत
- गांधी पार्क के सुंदरीकरण के लिए दस लाख स्वीकृत
- नगर पालिका के बैठक हाल के लिए 65 लाख स्वीकृत
- 150 हैंडपंप के लिए 93 लाख 60 हजार की धनराशि स्वीकृत
- प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पांच लाख स्वीकृत
- चंदियाना वार्ड में रैन बसेरा बनाने के लिए 15 लाख स्वीकृत
- प्रकाश मार्ग में मिनी मास्ट लाइट लगाने के लिए 84 लाख 90 हजार की धनराशि स्वीकृत
- नउवाबाग तिराहे में कर्पूरी ठाकुर के नाम से सुंदरीकरण के लिए 15 लाख स्वीकृत
- अरबपुर वार्ड में सुलभ कांप्लेक्स के लिए 15 लाख स्वीकृत

इनसेट
शहर में दूषित जलापूर्ति से पर हो हल्ला
फतेहपुर। शहर के अरबपुर, मसवानी, मुराइनटोला आदि इलाकों में बालूयुक्त जलापूर्ति आने पर सभासदों ने नाराजगी जताई। सभासदों ने कहा कि नलों से पानी के साथ बालू आ रही है जिससे लोग बीमार हो रहे हैं। इस पर जेई जलकल गौरी शंकर पटेल ने कहा कि जलनिगम द्वारा बनाए गए नलकूपों में गड़बड़ी की वजह से यह समस्या उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें