उज्जवला योजना के तहत पात्र को रसोई गैस किट देती केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी।
- फोटो : अमर उजाला
उज्जवला योजना के जरिये गरीब पात्र महिलाओं को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिए गए। केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण राज्यमंत्री एवं सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने उज्जवला योजना के बारे में जानकारी दी और महिलाओं को गैस कनेक्शन की किट वितरित की।
शनिवार को शादीपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में केंद्रीय राज्य मंत्री ने 51 पात्र लाभार्थियों को किट वितरित की। साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी उज्जवला योजना से गरीब महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन मुफ्त में दिए जा रहे हैं, जो लोग रह गए हैं, उसे जनपद के सभी गैस वितरक पात्र गरीब महिलाओं का चयन कर योजना से लाभान्वित कराएं।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई, डा. शिव प्रसाद त्रिपाठी, राकेश तिवारी, शिव प्रताप सिंह, नीरज सिंह, उदय प्रताप सिंह, राम प्रताप गौतम, शैलेंद्र रघुवंशी, श्यामलाल निषाद, कुलदीप भदौरिया मौजूद रहे। इसके बाद केंद्रीय राज्य मंत्री ने बिंदकी में कार्यक्रम कर 60 पात्रों को किट वितरित किया।