फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः आवेदन के 72 घंटे में उद्योग लगाने की मिलेगी मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। नया उद्योग शुरू करने के लिए अब लोगों को उद्योग विभाग के चक्कर नहीं काटने होंगे। ऑनलाइन आवेदन के 72 घंटे में मंजूरी दी जाएगी। एक हजार दिनों तक किसी भी विभाग की ओर से इकाई का निरीक्षण नहीं किया जाएगा। सरलीकरण योजना के तहत उद्योग विभाग द्वारा यह व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

किसी भी औद्योगिक इकाई की स्थापना के लिए लोगों को कई विभागों के चक्कर काटने पड़ते हैं। ऐसे में लोगों का समय जाया होता है। लागत भी बढ़ जाती है। अब उद्योग विभाग की ओर से नई व्यवस्था की गई है। इसके तहत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कमेटी की ओर से 72 घंटे में औद्योगिक इकाई शुरू करने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, इससे पहले आवेदक को जिन-जिन विभागों से एनओसी लेनी है, उनका निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।
उद्योग विभाग द्वारा उद्यम सारथी ऐप लांच किया गया है। इसे प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप के जरिये ऋण के संबंध में जानकारी हासिल की जा सकती है। एक्सपर्ट से बातचीत का भी विकल्प है। विभिन्न व्यवसायों की सौ से अधिक प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी ऐप पर उपलब्ध हैं। उत्पादन करने व उत्पाद को बेचने की जानकारी भी इस पर दी गई है। ऐप पर उद्यमियों के लिए अन्य सहूलियतें भी हैं।
विज्ञापन

72 घंटे में परमीशन जारी करने और एक हजार दिनों तक निरीक्षण न करने की व्यवस्था एमएसएमई सरलीकरण अधिनियम के तहत की गई है। इससे उद्यम स्थापित करने व उसे आगे बढ़ाने में आसानी होगी। उद्यमियों के लिए उद्यम सारथी ऐप भी लांच किया गया है।
विज्ञापन

- अंजनीश प्रताप सिंह, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें