फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कौशाम्बी में सड़क हादसों में क्षेत्र के दो युवकों की मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो-38-नोखेलाल गुप्ता। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
धाता। कौशाम्बी जिले में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में क्षेत्र के दो लोगों की मौत हो गई। हादसों की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के केटमई निवासी नोखेलाल गुप्ता (45) रविवार को किसी काम से बाइक से ससुराल कौशाम्बी जा रहे थे। हिनौता मोड़ के पास सामने से आए वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई। वह धाता बाजार में चाट का ठेला लगाते थे।

वहीं थाना क्षेत्र के अमदरा गांव निवासी तालिब अली (24) दो जुलाई की शाम कौशाम्बी के उदीहन बाजार गए थे। घर लौटते समय उदीहन पुलिस चौकी के पास एक महिला को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। धाता थानाध्यक्ष अरविंद राय ने दोनों मौतों की पुष्टि की है।

फाइल फोटो-38-नोखेलाल गुप्ता। स्रोत: परिजन

फाइल फोटो-38-नोखेलाल गुप्ता। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें