फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बुखार से दो साल की बच्ची की मौत

Tue, 28 Apr 2026 02:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विजयीपुर। ब्लाॅक क्षेत्र के सिलमी गांव में भीषण गर्मी और तेज बुखार से पीड़ित अयांशी (2) की मौत हो गई। गांव में कई बच्चे तेज बुखार से पीड़ित हैं। सूचना पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में कैंप लगाकर मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन

कैंप में सीएचओ जेबा, एएनएम मनसा भारती, एएलटी मनीष ने 20 बच्चों की जांच की। बुखार, उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन से पीड़ित बच्चों को मौके पर ही दवाएं दी गई। सभी बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। परिजनों का कहना है कि पिछले कई दिनों से तापमान 42-43 डिग्री के आसपास बना हुआ है। तेज धूप और लू के कारण गांव में छोटे बच्चों को बुखार, उल्टी और कमजोरी की शिकायत हो रही है। टीम ने ग्रामीणों को गर्मी से बचाव के उपाय बताए। कहा कि बच्चों को धूप में न निकलने दें, ज्यादा पानी पिलाएं, ओआरएस का घोल देने और बुखार होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की सलाह दी। डॉ. बृजेश पांडे ने बताया कि कुल 27 बच्चे बीमार थे, जिसमें 20 बच्चों की जांच की गई है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जरूरत पड़ने पर गांव में दोबारा कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें