फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से टोल प्लाजा के दो मजदूर घायल

Fri, 01 Jul 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से पलटा ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बड़ौरी टोल प्लाजा में शटरिंग कर रहे दो मजदूर गुरुवार को ट्रक की टक्कर से घायल हो गए। पुलिस ने पीएचसी गोपालगंज में भर्ती कराया। हालत चिंताजनक देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन



टोल प्लाजा में शटरिंग के लिए संचालकों ने चार मजदूर लगाए थे। सुरक्षा के लिए जहां काम चल रहा था, उसके पहले ट्रैक्टर खड़ा करा दिया गया था। दोपहर लगभग 12 बजे फतेहपुर से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मारी। फलस्वरूप ट्रैक्टर पलटा और मजदूर उसकी चपेट में आ गए। गांव दंदवा महमूदपुर निवासी कुलदीप व कल्लू गंभीर रूप से घायल हुए।


दुर्घटना से टोल प्लाजा में हड़कंप मच गया। चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष एके सिंह ने घायलों को समाजवादी एंबुलेंस से पीएचसी गोपालगंज में भर्ती कराया, यहां इलाज के दौरान हालत चिंताजनक देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए दोनों मजदूरों को रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें