फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो महिलाओं की मौत

Fri, 07 Aug 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर थाना क्षेत्र के मुगल मार्ग पर मैजिक व डीसीएम की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में मैजिक सवार दो महिलाओं की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आधा दर्जन लोग मामूली रूप से जख्मी हुए। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर यातायात को बहाल कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर चौडगरा से सवारियां लेकर मैजिक जहानाबाद जा रही थी। यूटीआई मोड़ के पास तेज रफ्तार मैजिक और घाटमपुर की ओर से आ रहे डीसीएम में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मैजिक के परखचे उड़ गए। हादसे में मैजिक सवार जहानाबाद थाना क्षेत्र के किशनपुर कपली गांव निवासी बब्लू की पत्नी पम्मी(27) की मौत हो गई। उसका पांच वर्षीय बेटा अमर सिंह भी घायल हो गया। बब्लू चौडगरा में किसी कंपनी में काम करता है। वह परिवार के साथ गांव जा रहा था। उधर, इसी हादसे में करीब 60 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हुई है। वृद्ध महिला लाल और नीली रंग की साड़ी पहने हुए थी। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। घायलों में मैजिक चालक शीलू पुत्र रामसजीवन निवासी रनूपुर थाना जहानाबाद और अखिलेश यादव पुत्र सूरजपाल निवासी डांडापुर थाना सैनी कौशांबी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को बिंदकी सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जिला अस्पताल से दोनों घायलों को कानपुर के लिए रेफर किया गया है। हादसे में मैजिक सवार फैक्ट्री कर्मी की पत्नी पम्मी की मौत से मासूम के सिर से मां का साया छीन लिया है। जिला अस्पताल में फैक्ट्रीकर्मी और उसके घायल बच्चे को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें