फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी के चार हजार रंगरूटों ने मैदान में भरा दम

Fri, 07 Aug 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना रैली भर्ती में बाराबंकी के युवा देश सेवा की राह में कैरियर बनाने के लिए शुक्रवार को पीएसी मैदान में रैली का हिस्सा बने। मैदान में भारी संख्या में पहुंचे अभ्यर्थियों में करीब 12 फीसदी ने बाजी मारी। यह अभ्यर्थी अब सफलता के आयाम की पहली सीढ़ी चढ़ने में सफल हो सके हैं। इनका देर शाम तक साक्षात्कार चला। गोंडा जिले के अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट भी कराया गया।
विज्ञापन

शहर के पीएसी मैदान में शुक्रवार की भर्ती के लिए गुरुवार की रात से ही पुलिस कर्मियों ने प्रवेश प्रक्रिया चालू कर दी थी। अभ्यर्थियों को पुलिस की सघन चेकिंग से गुजरना पड़ा। मैदान में 41 सौ 69 युवाओं को इंट्री दी गई। भोर साढ़े पांच बजे से भर्ती शुरू हुई। दोपहर के 11 बजे अभ्यर्थियों की सैन्य अफसरों की कड़ी निगरानी में दौड़ संपन्न हुई। दौड़ में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों में 451 युवा सफल हो सके।   सैनिक जीडी, सैनिक क्लर्क , सैनिक टेक्निकल, नर्सिंग सहायक, ट्रेडमैन पदों के लिए  सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कराया गया। अभ्यर्थियों की कड़ी शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई गई। प्रतिभागियों का वजन, लंबाई, गड्ढाकूद, बीम चूमने, बैलसिंग की परीक्षाएं हुई। अभ्यर्थियों के  दस्तावेज का निरीक्षण किया गया। अभ्यर्थियों ने अपने प्रपत्र, फोटो की कंप्यूटर फीडिंग कराई। इसके बाद अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट का टोकन दिया गया। मेडिकल टेस्ट का टोकन देने की प्रक्रिया देर शाम तक चलती रही है। भर्ती डायरेक्टर कर्नल पीडीएस बल ने बताया कि बाराबंकी जिले के करीब 11 से 12 फीसदी युवा दौड़ में सफल हुए हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन की ओर से सैन्य अफसरों को हर तरह की भर्ती के लिए सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

इंसेट
ट्रेडों के लिए आए युवा
ट्रैड                प्रतिभागी
सैनिक जीडी        2150
सैनिक र्क्लक        800
सैनिक टेक्निकल     200
नर्सिंग सहायक        500
सैनिक ट्रेडमैन        550


इंसेट
सदर तहसील के युवा दिखाएंगे दम
जिले के  युवाओं को सेना रैली भर्ती में शनिवार को मौका मिला है। जिले की सदर तहसील क्षेत्र के युवा अभ्यर्थियों का इंतजार भी खत्म हो गया है। अभ्यर्थी शुक्रवार की रात से ही सेना रैली के मैदान में इंट्री पाने के लिए लाइन लगाएंगे। करीब पांच हजार से अधिक युवा रैली में प्रतिभाग कर सकते हैं। इनके लिए सुरक्षा इंतजाम भी चौकस कर दिए गए हैं। हालांकि रेलवे प्रशासन को शनिवार की भर्ती के लिए दिक्कत नहीं उठानी पड़ेगी। क्योंकि अधिकांश युवा सदर तहसील के रहेंगे। यह सभी अपने निजी साधनों को अधिक इस्तेमाल करेंगे।  
विज्ञापन


इंसेट
खागा, बिंदकी के युवा रविवार को मैदान में पहुंचें
सीधी सेना रैली भर्ती के लिए खागा और बिंदकी तहसील क्षेत्र के रहने वाले युवा अभ्यर्थी तैयार हो जाएं। उनके भी इंतजार का समय खत्म हो चुका है। मैदान में दमखम दिखाकर देश सेवा में कैरियर बनाने के लिए उनको रविवार का मौका दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें