प्रयागराज जाने वाली बस में बैठते यात्री।
- फोटो : प्रयागराज जाने वाली बस में बैठते यात्री।
फतेहपुर। रोडवेज डिपो की 60 बसें सोमवार को प्रयागराज के लिए निकली। इसमें करीब दो हजार यात्रियों ने प्रयागराज के महाकुंभ के लिए सफर किया।
जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज डिपो से अनुबंधित बसों के साथ कुल 116 का संचालन हो रहा है। इनमें डिपो की 60 बसें सोमवार को प्रयागराज के लिए रवाना की गईं। बस स्टॉप से हर 15 मिनट में बसों को प्रयागराज के लिए भेजा गया। एआरएम एसपी सिंह ने बताया कि डिपो से सवारियों के आवागमन के लिए बसों की कोई कमी नहीं है। बस स्टॉप में पेयजल के साथ शौचालय की साफ-सफाई प्रतिदिन करवाई जा रही है।
कुंभ स्पेशल व कालिंदी नौ से दस घंटे देरी से पहुंची
फतेहपुर। शहर से रात में सफर करने वाले यात्रियों को ट्रेनों के नौ से दस घंटे देरी से पहुंचने पर परेशान हुई। रविवार को स्टेशन पर रुकने वाली दिल्ली प्रयागराज कुंभ स्पेशल ट्रेन दस घंटा 20 मिनट की देरी से सोमवार भोर पहर 3:39 बजे स्टेशन पर रुकी।
कालिंदी एक्सप्रेस शाम 5:17 बजे के बजाए सोमवार रात 2:48 बजे स्टेशन पहुंची। पुरुषोत्तम एक्सप्रेस रविवार रात 8:38 बजे के स्थान पर चार घंटा 30 मिनट की देरी से रात करीब 1:12 मिनट पर स्टेशन पहुंची। कुंभ स्पेशल मेमो ट्रेन रात 11:30 बजे के बजाए दो घंटा 40 मिनट देरी से रात 1:44 बजे स्टेशन पहुंची। स्टेशन अधीक्षक मणि शंकर मिश्रा ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनें देरी से स्टेशन पहुंच रही हैं। यात्रियों के रुकने के लिए नए प्रतीक्षालय को खुलवा दिया गया है। (संवाद)