फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: भाकियू टिकैत गुट की बैठक में कृषि मसौदा नीति का विरोध

Mon, 13 Jan 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
बैठक करते किसान यूनियन के लोग।  - फोटो : बैठक करते किसान यूनियन के लोग।
विज्ञापन
बिंदकी। भाकियू टिकैत गुट ने बैठक कर सरकार की कृषि मसौदा नीति का विरोध किया। इसके साथ 26 जनवरी को जनपद की तीनों तहसीलों में निकलने वाली ट्रैक्टर परेड यात्रा की रूपरेखा बनाकर मौजूद लोगों को जिम्मेदारी सौंपी। 16 जनवरी को प्रयागराज के महाकुंभ में यूनियन के शिविर में जाने के लिए भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला लंका रोड स्थित भाकियू टिकैत गुट के कार्यालय में सोमवार को यूनियन की बैठक हुई। इसमें सरकार की लाई गई कृषि मसौदा नीति का विरोध कर प्रयागराज महाकुंभ में 14 से 18 जनवरी के बीच होने वाले यूनियन के शिविर पर कार्यकर्ता व पदाधिकारी को 16 जनवरी को जाने की अपील की। इसके बाद सभी तहसील कार्यालय पहुंचे। यहां बकेवर क्षेत्र के रामपुर में बने मिलन केंद्र पर दबंग के अवैध कब्जे को हटाने की मांग करते हुए नायब तहसीलदार रचना यादव को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर प्रयागराज मंडल उपाध्यक्ष रामसहाय पटेल, जिलाध्यक्ष अशोक उत्तम, जिला महासचिव नवल सिंह पटेल, छोटेलाल सोनकर, कप्तान सिंह यादव, अनूप सैनी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें