फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हजार आवेदन सत्यापन को लंबित

Thu, 23 Apr 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में फार्मों के सत्यापन को लेकर छात्र छात्राओं को गर्मी में जूझना पड़ रहा है। 24 अप्रैल अंतिम तिथि निर्धारित है, अभी भी करीब दो हजार आवेदन पत्र सत्यापन के लिए लंबित पड़े हैं। हालांकि समस्या को देखते हुए संस्थान में अतिरिक्त काउंटर खोला गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई के प्रवेश फार्मों के सत्यापन कराने के लिए छात्र छात्राओं को गर्मी में जूझना पड़ा। आईटीआई परिसर में दिनभर छात्र छात्राओं की लंबी लाइन लगी रही। भीड़ अधिक होने की वजह से कई बार छात्रों में नोकझाेंक भी हुई। शुक्रवार को अंतिम तिथि होने की वजह से छात्र इस बात को लेकर परेशान हैं कि यदि सत्यापन नहीं हो पाया तो आवेदन निरस्त हो जाएगा। प्रवेश प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि एससीवीटी और एनसीवीटी में प्रवेश के लिए अब तक साढ़े दस हजार फार्म बिक चुके हैं। इनमें साढ़े आठ हजार फार्मों का सत्यापन किया जा चुका है। काम प्रभावित न हो इसके लिए अतिरिक्त काउंटर बनाया गया है। भीड़ अधिक होने की वजह से छात्र कभी कभी हंगामा करने लगते हैं। वैसे तो अभी तक 24 अप्रैल अंतिम तिथि निर्धारित है, लेकिन हो सकता है तिथि बढ़ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें