खागा। कोतवाली क्षेत्र के असदुल्लानगर सिठियानी गांव में किसानों के निजी नलकूपों से चोरी हुए दो स्टार्टर पुलिस ने बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में बाइक सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। असदुल्लानगर सिठियानी निवासी संजीव सिंह और धर्मेंद्र पासवान के निजी नलकूपों से शनिवार रात स्टार्टर चोरी हुए थे।
पुलिस ने रविवार को भोगलपुर तिराहे पर अभिषेक भारती, राहुल यादव और विकास को गिरफ्तार किया। अभिषेक भारती बहेरा, थाना सुल्तानपुर घोष का निवासी है। राहुल यादव और विकास अजनई खागा के रहने वाले हैं। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि तीनों आपस में दोस्त हैं। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।