फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: महिला को पीटकर की दो राउंड हवाई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र में अनुसूचित जाति की महिला से गाली-गलौज की। इसके बाद दशहत कायम करने के लिए उसके दरवाजे पर तमंचे से दो राउंड हवाई फायरिंग भी की। पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ शनिवार को रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मीरखपुर मोहल्ले के नई बस्ती निवासी आकाश की पत्नी शीतल देवी ने बताया कि पड़ोसी मोहल्ला पुरानी बिंदकी निवासी जगदीश उर्फ दुल्लड़ रंजिश मानते हैं। अक्सर उसे अपमानित करते हैं। घर के पास से रात के समय जगदीश पुत्र पीयूष सिंह के साथ जा रहा था।
आरोप है कि इस दौरान उसे दरवाजे पर खड़ा देखकर अभद्रता की और जाति सूचक शब्द भी बोले। विरोध करने पर पिटाई कर दी। इसके बाद तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। दो राउंड हवाई फायरिंग कर दोनों भाग गए।
विज्ञापन

कोतवाल निरीक्षक लान सिंह ने बताया कि पक्षों के बीच पुरानी रंजिश है। पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें