फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बाइक की किस्त और नशे के लिए लूटपाट करने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो-11-सदर कोतवाली में पकड़े गए लुटेरे। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
फतेहपुर। कोतवाली पुलिस ने लूट की दो वारदातों का खुलासा करते हुए दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए दो मोबाइल, पर्स, 2,130 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन


भिटौरा रोड पर 29 अप्रैल को ई-रिक्शा से जा रहीं शिक्षिका अनम परवेज से बाइक सवार बदमाश झपट्टा मारकर बैग छीन ले गए थे। बैग में दो मोबाइल फोन, नकदी और जरूरी दस्तावेज रखे थे। इसी दिन लखनऊ बाईपास पर असम के कोकराझार निवासी ट्रक चालक गौतम चौहान पत्नी से फोन पर बात कर रहे थे। तभी बाइक सवार बदमाश उनका मोबाइल छीनकर भाग गए। मोबाइल कवर में 7,500 रुपये भी रखे थे।
घटनाओं के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल सर्विलांस की मदद से जांच कर रही थी। इसी आधार पर कोतवाल हेमंत मिश्रा और बाकरगंज चौकी प्रभारी बंशीधर राय ने टीम के साथ शुक्रवार रात अयोध्या कुटी के पास से राधानगर थाना क्षेत्र के गंगानगर निवासी भूरा उर्फ निखिल गुप्ता और देवीगंज निवासी आशीष सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एएसपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि दोनों आरोपी सुनसान स्थानों पर लोगों को निशाना बनाते थे। पूछताछ में सामने आया कि भूरा ने किस्तों पर स्प्लेंडर बाइक खरीदी थी। बाइक की किस्त जमा करने और नशे की लत पूरी करने के लिए दोनों लूटपाट की घटनाएं करते थे। पुलिस के अनुसार दोनों पहली बार पकड़े गए हैं। हालांकि इससे पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन, 2130 रुपये नकद और स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। आरोपी भूरा के खिलाफ पहले से मारपीट की प्राथमिकी दर्ज है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

फोटो-11-सदर कोतवाली में पकड़े गए लुटेरे। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें