फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शव रखकर जाम लगाने पर 16 ग्रामीणों पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हथगाम-हुसैनगंज मार्ग पर सड़क हादसे में बालक की मौत के बाद शव रखकर जाम लगाने वाले 16 ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। शुक्रवार को कई घंटे तक चले जाम के कारण यातायात पूरी तरह बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

हथगाम थाना क्षेत्र के गोसाईं की सराय मजरे गौसपुर निवासी दीपक के पुत्र विहान सविता (10) की छह मई को बाइक सवार की टक्कर से मौत हो गई थी। नाराज ग्रामीणों ने मुआवजा, आरोपी की गिरफ्तारी समेत अन्य मांगों को लेकर सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया था।
चौकी प्रभारी छिवलहा उत्कर्ष मिश्रा की तहरीर पर दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि पुलिस ने ग्रामीणों को कई बार समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। जाम के चलते घंटों यातायात प्रभावित रहा। गर्मी में बच्चे और बुजुर्ग परेशान रहे। एंबुलेंस सेवा भी बाधित होने से मरीजों को दिक्कत उठानी पड़ी।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोप लगाया है कि बालक के परिजन को उकसाकर गांव के रामकुमार मौर्य उर्फ राजन, बचोली, नरेश मौर्य, सोनू, महेश, जितेंद्र, राकेश, शंकर, विनोद सविता, रामबाबू, उदयभान, निशा गुप्ता, सुनील, सुमित्रा, कुलदीप शर्मा और निरंजन द्विवेदी ने जाम लगवाया। प्रभारी निरीक्षक अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें