फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सड़क हादसों में टोल कर्मी समेत दो की मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो-24-जितेंद्र सिंह उर्फ गुड्डन। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
फतेहपुर/बिंदकी। दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में टोल कर्मी समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने एक मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के डीघ गांव निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ गुड्डन (45) कल्यानपुर थाना क्षेत्र स्थित बडौरी टोल प्लाजा में कर्मचारी थे। वह शुक्रवार रात बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। तभी भवानीपुर और दरियापुर मोड़ के बीच रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस चालक मौके से भाग निकला।
हादसे में गंभीर रूप से घायल जितेंद्र को पहले सीएचसी और फिर मेडिकल कॉलेज अल्लीपुर रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि बस की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जानकी का पुरवा शाहपुर गांव निवासी हीरालाल (60) शनिवार सुबह बाइक से किसी काम से निकले थे। कस्बे के पास एक होटल के नजदीक उनकी बाइक फिसल गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि बाइक फिसलने से बुजुर्ग की मौत हुई है।

फाइल फोटो-24-जितेंद्र सिंह उर्फ गुड्डन। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें