फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बिजली के तार चोरी करने वाला सुपरवाइजर समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो-25-पुलिस गिरफ्त में सुपरवाइजर व लोडर चालक। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
खखरेरू। बिजली के तार चोरी कर ले जा रहे सुपरवाइजर और लोडर चालक को खखरेरू पुलिस ने सोमवार को चचिड़ा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास लोडर भी बरामद किया गया है। इस संबंध में अवर अभियंता की तहरीर पर रविवार को रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


खखरेरू उपकेंद्र के अवर अभियंता रणविजय सिंह ने बताया कि गोंडा जिले के महीपत सिंह का पुरवा निवासी एक कंपनी का सुपरवाइजर शिवम सिंह कनपुरवा मोड़ पर रखे एबीसी केबल को लोडर में रखवा रहा था। कर्मचारी की सूचना पर जब वे मौके पर पहुंचे तो पता चला कि बिना किसी अनुमति के केबल को लोडर में भरकर ले जाया गया है।

थानाध्यक्ष विद्याप्रकाश ने बताया कि सुपरवाइजर शिवम सिंह और गोंडा जिले के मकनपुर थाना क्षेत्र के करौदी गांव निवासी लोडर चालक दीनानाथ को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। आरोपी के पास से लोडर भी बरामद किया गया है।

फोटो-25-पुलिस गिरफ्त में सुपरवाइजर व लोडर चालक। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें